
#Etah…
हत्या कर फांसी पर लटकाया विवाहिता का शव
मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भरकना निवासी रामलखन ने अपनी 25 वर्षीय बेटी सरिता की शादी करीब 6 साल पहले कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांतीनगर निवासी अजय कुमार के साथ की थी। सरिता के तहेरे भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग की, इसके लिए सरिता का शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि 24 दिसंबर 2021 की रात ससुरालीजनों ने सरिता की हत्या कर दी और घटना में मोड़ देने के उद्देश्य से शव को फंासी के फंदे पर लटका दिया गया। सूचना पर पहंुची कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।