
इगलास में हुई रालोद व सपा की संयुक्त प्रेस वार्ता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – किसान, गरीब, मजदूर सहित पूरे प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से परेशान है। इस बार प्रदेश में एकतरफा वोट पड़ेगा। 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस समारोह पर होने वाली संकल्प रैली भाजपा उखाड़ो अभियान है। यह बातें रैली के लिए तैयार किए गए कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के कार्यकर्ता व टिकटार्थी रैली को एतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने लोगों से रैली में पहुंचने का आव्हान किया। रालोद के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील लाेढ़ा ने बताया कि रैली को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। वहीं, आगे की रुपरेखा व नई घोषणा भी होगी। तन-मन धन से कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यहां की जनता भाजपा की चालाकियों का मुंह तोड़ जबाब देगी। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने कहा कि सभी वर्ग के लोग हमसे जुड रहे हैं, हम भाजपा वालों की तरह किराए की भीड़ी नहीं जुटा रहे। यहां की एतिहासिक रैली से पूरे प्रदेश में संदेश जाएगा।