
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौके पर मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ः – थाना गभाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी राजू वर्मा (22 वर्षीय) पुत्र स्वर्गीय सुरेश वर्मा बुलंदशहर में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था शुक्रवार की शाम वह बुलंदशहर से ड्यूटी खत्म कर वापस घर के लिए लौट रहा था इसी दौरान केलावन व सलेमपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने राजू वर्मा की बाइक में टक्कर मारते हुए भाग गया। घटना में राजू वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया परिजन आनन-फानन में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक दो भाइयों में बड़ा था।