पुराना कलैक्ट्रेट,सभागार में हुई महिला जनसुनवाई – रिपोर्ट शुभम शर्मा

पुराना कलैक्ट्रेट,सभागार में हुई महिला जनसुनवाई – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्या मीना कुमारी की अध्यक्षता में पुराना कलैक्ट्रेट, सभागार अलीगढ़ में महिला जनसुनवाई की गयी है जिसमें पीडित महिलाओं द्वारा अपनी बात सदस्या तक पहुचायी गयी जिसमें महिला आयोग सदस्या मीना कुमार ने महिला थानाध्यक्ष को नियमानुसार तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये बैठक के बाद द्वारा महिला बन्दी जेल जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के उपरान्त महिला आयोग सदस्या द्वारा नगला मल्लाह में विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आजाद फाउण्डेशन के द्वारा आयोजित किये गये शिविर में, उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, वन स्टाप सेन्टर,बेटी बचाओं बेटी पढाओं एवं अन्य योजनाओं के बारे मेे जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में महेन्द्र कुमार(द्वितीय) सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, महिला थानाध्यक्ष सरिता द्विवेदी, महिला एवं बाल विकास विभाग सी डी पी ओ अनिल दत्तात्रेय,सेन्टर मैनेजर सीमा अब्बास, चाइण्ड लाइन से नीलम सैनी, आदि अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks