
एटा- थाना अलीगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में नामजद अभियुक्त द्वारा मा. न्यायालय में आत्मसमर्पण कर मा. न्यायालय से पीसीआर लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस 315 बोर किया बरामद। *घटना:-* दिनांक 12.11.2021 को वादी श्री भीमसेन पुत्र श्री नाथूराम निवासी माझेगवां थाना जहानगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी थी कि दिनांक 11.11.2021 को वह अपने भाई गुलाब सिंह के साथ अपने बहनोई को देखने ग्राम साढरपुर आया था एवं बहनोई तथा बहनोई के परिवारीजन से आपसी झगड़ा फसाद न करने की बात समझा रहा था कि अखलेश पुत्र तेजराम निवासी साडरपुर थाना अलीगजं जनपद एटा द्वारा इसी बात से क्षुब्ध होकर अपने भाईयों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से फायर किया एवं गोली मेरे भाई गुलाब सिंह के कंधे मे लगी तथा मारपीट एवं गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग जाने के संबंध में दी। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 347/2021 धारा 323/504/506/307 भादवि बनाम अकलेश आदि आदि 04 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। उक्त घटना में नामजद अभियुक्त अखलेश द्वारा गिरफ्तारी से बचकर मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था। माननीय न्यायालय से अभियुक्त अखलेश के पीसीआर हेतु अनुरोध कर एवं प्राप्त होने पर आज दिनांक 08.12.2021 को अभियुक्त के बताये अनुसार दिनांक 11.11.2021 की घटना में प्रयुक्त किये गये अवैध तमंचा 315 बोर मय नाल में फसा खोखा कारतूस को ग्राम साडरपुर नहर पुलिया पतेल के झुण्डों से समय करीब 11.11 बजे बरामद किया गया। बरादमगी के संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 369/2021 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम अखलेश उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- अखलेश पुत्र तेजराम निवासी ग्राम साढरपुर थाना अलीगंज जनपद एटा।
बरामदगी-
- एक तमंचा व एक खोखा कारतूस 315 बोर।