23दिसंबर को सपा-रालोद की परिवर्तन संदेश रैली – रिपोर्ट शुभम शर्मा

23दिसंबर को सपा-रालोद की परिवर्तन संदेश रैली – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रालोद-सपा की परिवर्तन संदेश रैली का अगला पड़ाव इगलास विधानसभा में होगी। पूर्व पीएम व किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह के 23 दिसंबर को जयंती के मौके पर पूर्व सीएम व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व सांसद व रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी रैली को संबाेधित करेंगे। दवथुआ में जयंत चौधरी ने खुद इसका एलान किया है। इस रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को अनूपशहर रोड भगवानगढ़ी तिराह स्थित केसल अपार्टमेंट टावर में बैठक होगी। जिसमें दोनों ही पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।मेरठ दवथुआ में परिवर्तन संदेश रैली में उमेड़ जनसैलाव से उत्साहित सपा-रालोद के शीर्ष नेतृत्व ने जाट बाहुल्य इगलास व खैर विधानसभा को चुना है। चौ. चरण सिंह के परिवार का इगलास विधानसभा से खासा लगाव रहा है। जयंती के बहाने रालोद इस क्षेत्र में अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की जुगलबंदी सियासत में नया गुल खिलाने जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks