अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना‌ मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 08.12.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना मलावन पर पंजीकृत मुअसं- 187/21 धारा 147, 148, 323, 504, 506, 307 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त नीरज पुत्र रामनरेश निवासी दौलपुरा थाना मलावन जिला एटा को 01 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.अभियुक्त नीरज पुत्र राम नरेश निवासी दौलपुरा थाना मलावन जिला एटा।

बरामदगी
01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. एसआई श्री प्रभुदयाल शर्मा
  2. एचसी सूरजपाल
    3.एचसी मोहम्मद आलम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks