मानव जीवन के लिये व्रक्षारोपंढ आज समय की जरूरत -देवेंद्रलोधी

मानव जीवन के लिये व्रक्षारोपंढ आज समय की जरूरत — देवेंद्रलोधी

एटा ! पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट ने अपनी धर्म पत्नी और पंचायत विकास संस्थान की कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता एडवोकेट के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने ही घर में आधा दर्जन गमलों में औषधि के रूप में तुलसी के पौधों का रोपण किया ।पंचायत विकास संस्थान के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन का एक दूसरे से विशेष संबंध है इसलिए मानव जीवन के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत ही जरूरी है ।इस अवसर पर देवेन्द्र लोधी ने कहा के आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है पंचायत विकास संस्थान भी जिले में कई एक स्थानों पर पदाधिकारियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पौधारोपण करने का काम कर रहे हैं मानव जीवन के लिए पौधारोपण होना बहुत जरूरी है जब पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो मानव जिंदगी भी सुरक्षित और स्वस्थ रहेगी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर औषधि के रूप में चर्चित तुलसी के पौधों का रोपण इसलिए और जरूरी है कि तुलसी के पत्तों का सेवन करने से कोरोना जैसी बीमारी पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सकता है तथा सर्दी जुकाम और बुखार में भी तुलसी का पौधा बहुत ही लाभकारी है ।इसलिए व्यक्ति को अपने घरों में तुलसी के पौधों का रोपड़ जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान की कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता एडवोकेट ने कहा कि तुलसी का पौधा सौभाग्य रूप में लक्ष्मी जी का बास होता है। जिस घर में तुलसी का पौधा रहता है उस घर में लक्ष्मी जी का वास रहता है। और उस घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है ।जिससे मानव मस्तिष्क और मानव स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है। इसलिए हम लोगों को घर में तुलसी जरूर लगानी चाहिए ।पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायत विकास संस्थान की ओर से जिलेभर में पदाधिकारी नीम के पौधों का भी कई एक स्थानों पर रोपण कर रहे हैं। हम सबको मिलकर ज्यादा से ज्यादा ऐसे वृक्षों का रोपण करना चाहिए। जो औषधि के रूप में काम आते हैं ।मानव को भी ऐसे उपयोगी पौधों को नहीं काटना चाहिए। जो हमें छाया देते हैं। ऑक्सीजन देते हैं ।और हमें फल देते हैं। आज मानव पौधों से जो व्यापार करने लगा है उसकी वजह से आए दिन पर्यावरण का विनाश हो रहा है। एक और विकास के लिए जिस कदर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है उसमें भारी मात्रा में बड़े-बड़े वृक्षों का विनाश हो रहा है जिसकी वजह से पर्यावरण असंतुलन हो सकता है। पर्यावरण विभाग को और वन विभाग को एक वृक्ष काटने के बदले कम से कम दस वृक्ष लगाने चाहिए ।जिससे कि पर्यावरण संतुलन ठीक से बना रहे। अगर पर्यावरण का विनाश हुआ, तो निश्चित ही मानव जिंदगी भी खतरे में पड़ जाएगी। इसलिए आज हम लोगों को शपथ लेनी होगी ।कि हम नए वृक्ष प्रतिवर्ष लगाएं ,हर समय लगाएं और उनमें पानी दें ,और उनकी रक्षा और सुरक्षा भी करें ।तो हम पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसलिए हमें पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना चाहिए।सत्यम पाण्डेय ने कहा कि सरकार को पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठियां करके पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks