महिलाओं को गिराकर नगदी और कुंडल लूट ले गए झपट्टामार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

महिलाओं को गिराकर नगदी और कुंडल लूट ले गए झपट्टामार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – लोधा क्षेत्र में झपट्टामारों का खौफ दिख रहा है। सोमवार को खेतों में पशु चरा रही दो महिलाओं के कान से कुंडल खींचने के बाद व उनके पास नगदी भी बाइक सवार ले गए। गांव कीरतपुर निमाना निवासिन दो महिला गुड़िया पत्नी कुवंरपाल एवं प्रेमलता पत्नी डोरी लाल सोमवार दोपहर को कॉरिडोर के पास खेतों कें पशु चरा रही थीं। तभी वहां एक बाइक पर तीन बदमाश आ धमके। महिलाएं कुछ समझ पातीं उससे पहले उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। पांच सौ रुपये एवं कानों से कुंडल खींचकर ले गए। इस घटना में महिला के कान फट गये। दोनों महिलाएं घायल हो गईं। छीना झपटी के बीच प्रेमलता वहां से भाग छूटी। इतने में ही बदमाशों ने भागती महिला पर पत्थर बरसा दिये। इसके बाद वह बाइक से फरार हो गए। महिलाएं चीखती चिल्लाती रह गईं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks