बाजार में सरेआम बाइक सवारों ने की फायरिंग, मचा हड़कंप – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बाजार में सरेआम बाइक सवारों ने की फायरिंग, मचा हड़कंप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना सासनीगेट क्षेत्र के जयगंज रोड पर रविवार को दिन दहाड़े कई बाइकों पर सवार युवकों ने जमकर उपद्रव मचाया। युवकों ने आते-जाते फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत का मौहाल बन गया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही युवक फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर युवकों की तलाश में लगी है। बताया जा रहा है कि 10-12 बाइकों पर 20 से ज्यादा लोग रैली के रूप में सासनी गेट चैराहे से जयगंज की तरफ जा रहे थे। युवकों ने थाना सासनी गेट से कुछ दूरी पर 35 नंबर स्कूल के पास फायरिंग की। सब्जी मंडी से लौटते वक्त फिर फायरिंग की। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर सासनीगेट पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे दिखवा कर युवकों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks