दरोगा भर्ती में ऑनलाइन सिस्टम हैकिंग सॉल्वर गैंग गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

दरोगा भर्ती में ऑनलाइन सिस्टम हैकिंग सॉल्वर गैंग गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – यूपी पुलिस की इन दिनों दरोगा व समकक्ष भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा चल रही है। सॉल्वर गैंग की शिकायतों पर एसटीएफ यूनिट सक्रिय है। मेरठ यूनिट को इनपुट मिला कि अलीगढ़ के एक परीक्षा केंद्र पर यह सॉल्वर गैंग सक्रिय है। इस इनपुट पर एसपी एसटीएफ ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से बात कर मेरठ यूनिट की टीम को यहां भेजा। यहां सीओ द्वितीय की अगुवाई में संयुक्त टीम ने सर्विलांस व मुखबिर की मदद से खैर बाईपास स्थित महर्षि गौतम इंटर कॉलेज के पीछे गायत्री विहार में राजवीर सिंह के मकान पर छापा मारा। इस मकान के ऊपरी हिस्से के कमरे में कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट राउटर आदि लगा हुआ था और एक तार स्कूल की कंप्यूटर लैब तक जा रहा था। इससे स्कूल की कंप्यूटर लैब को हैक करने का प्रयास किया जा रहा था। टीम ने मौके से सुरक्षा विहार के दीपक उर्फ जीतू, मकान स्वामी राजवीर सिंह, एनएसईआईटी द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र इंचार्ज उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर मुरादनगर कोटा के हिमांशु कुमार को हिरासत में लेकर बन्नादेवी थाने लाया गया। तीनों से पूछताछ की जा रही हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks