फर्नीचर हाउस से लाखों का सामान व नकदी पार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

फर्नीचर हाउस से लाखों का सामान व नकदी पार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखुनी के माजरा इनायतपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र नाहर सिंह की रामघाट रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के निकट राजपूत सेफ उद्योग के नाम से दुकान है।अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान में नकब लगा दिया और दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। चोर दुकान से सात एलईडी, दो सिलाई मशीन, पांच मिक्सी व गल्ले में रखी दो लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने दुकान में नकब लगा देख दुकान स्वामी को सूचना दे दी। जिस पर वह दुकान पर पहुंच गए और शटर खोलकर देखा तो दुकान से फर्नीचर का काफी सामान गायब था। दुकान स्वामी द्वारा कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए मौके का मुआयना किया। घटना के संबंध में दुकान स्वामी के द्वारा पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks