कैमरों की निगरानी में उठे नुमाइश की व्यवस्थाओं के ठेके – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कैमरों की निगरानी में उठे नुमाइश की व्यवस्थाओं के ठेके – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी 19 दिसंबर से आरंभ होने जा रही राजकीय व्यवस्थाओं के ठेके सीसी कैमरों की निगरानी में उठे। सबसे ज्यादा रस्साकशी बिजली के ठेके को लेकर हुई। अंतिम बोली 58.75 लाख की लगी।दोपहर दो बजे से नुमाइश प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह व तहसीलदार कोल गजेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में ठेके आवंटित हुए। सबसे पहले तहबाजारी का ठेका हुआ। इसमें कुल तीन ठेकेदार आए। प्रशासन ने पिछले साल के हिसाब से 1.51 करोड़ रुपये से ठेके की शुरुआत की, लेकिन महज एक बोली में ही दो ठेकेदार पीछे हट गए।1.53 करोड़ की बोली लगाने वाले याको एसोसिएट को ठेका फाइनल कर दिया गया। इसके बाद सर्कस स्थल का ठेका हुआ, लेकिन इसमें कोई भी बोली लगाने नहीं आया। अब आफर के माध्यम से इसका आवंटन कराने की तैयारी हो रही है। इसके बाद लाल ताल वोटिंग के ठेके की प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इसमें कुल चार ठेकेदार आए। पिछले साल की कीमत 7.08 लाख से बोली की शुरुआत हुई। अंत में पिछले साल से 10 लाख की बढ़ोत्तरी के साथ 17.20 लाख में यह ठेका जावेद के नाम रहा। बिजली आपूर्ति एवं सजावट के ठेके में ठेकेदारों में खूब रस्साकशी हुई। इसमें तीन ठेकेदार शामिल हुए। पिछले साल की कीमत 45.10 लाख से बोली की शुरुआत हुई। सबसे पहली बोली पांच हजार बढ़ाकर जैनिथ इंजीनियरिंग कार्पोंरेशन के दीपक सोम गुप्ता ने लगाई। इसके बाद बंसल लाइट की तरफ से इसे बढ़ाया गया। अंत में जैनिथ इंजीनियर कार्पोरेशन के नाम 58.75 लाख में अंतिम बोली रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks