
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में चोर एवं लुटेरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 27.11.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुअसं- 911/2017 धारा 392, 411 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त रामकिशोर उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र राजवीर सिंह निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा हाल निवासी गाँव सिरसा जय चकलाबाबा मन्दिर के पास थाना कासना जनपद गौतमबुद्ध नगर को रोडवेज बस स्टैण्ड एटा से समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- रामकिशोर पुत्र राजवीर सिंह निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा हाल निवासी गाँव सिरसा जय चकलाबाबा मन्दिर के पास थाना कासना जनपद गौतमबुद्ध नगर।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ०नि० श्री विजय सिंह
- का0 अमित कुमार