गायत्री महायञ में हिन्दुस्तान के उज्जवल भविष्य के लिए पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी सहित सैकड़ों गायत्री परिजनों ने दी आहुतियां

एटा ! आज शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में जेल रोड स्थिति गायत्री धाम पर आयोजित गायत्री महायञ एवं प्रञापुराण कथा के दूसरे दिन पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीरा गांधी सहित सैकड़ों गायत्री परिजनों ने अपने अपने कर कमलों से आहुतियां देकर हिन्दुस्तान के उज्जवल भविष्य के लिए कामनाऐं की , तत्पश्चात भव्य मंच पर आसीन शांति कुंज हरिद्वार से आऐ टोली नायकों के मुख से प्रञापुराण कथा का श्रवण किया ! इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी द्वारा भव्यतम मंच पर गायत्री परिवार ट्रस्ट की मीडिया प्रभारी श्रीमती ओमलक्ष्मी चौहान व ट्रस्टी रामप्रकाश तिवारी व संतोष शर्मा के साथ सर्वप्रथम मां गायत्री एवं पूज्यनीय गुरू जी व वंदनीय माताजी के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर महायञ में पधारे धार्मिक प्रेमियों के उज्जवल भविष्य की मगंलकामनाऐं की !
इस मौके पर रामप्रताप वर्मा, राकेश कश्यप, सुशील कुमार वार्ष्णेय, उमेश शिरोमणि, सुभाष मिश्रा, ब्रजबल्लभ ,सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ , नेत्रपाल वर्मा, डा.एस.के.दीक्षित ,सुरेन्द्र सिहं चौहान, वीरेन्द्र सिहं तोमर, अशर्फीलाल शर्मा, हरप्रसाद शाक्य, राजपाल पाठक, शिवराज कश्यप, देवांश वर्धन, हरीशकंर शर्मा, श्री कृष्ण यादव, श्रीमती निक्की कश्यप, श्रीमती मीरा वार्ष्णेय, श्रीमती हरिप्यारी, श्रीमती प्रमिला शर्मा, श्रीमती सरला गुप्ता, श्रीमती बब्बी गुप्ता, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती विमलेश कश्यप, श्रीमती रीना कश्यप सत्यदेव उपाध्याय, सत्यदेव शिरोमणि, सुशील कुमार गुप्ता आदि सैकड़ों गायत्री परिजनों ने गायत्री महायञ एवं प्रञापुराण कथा में प्रतिभाग किया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks