
एटा।
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र जनपद एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, यह मामला सिरसा टिप्पू थाना मिरहची जिला एटा का है, जहां की रहने वाली संगीता देवी पुत्री प्रहलाद सिंह की शादी पंकज पुत्र जगदीश निवासी अर्जुनपुर नगरिया नगला बंजारन थाना गवाना जिला अलीगढ़ के साथ शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से एक किया गया। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती नंदिनी सिंह, म0है0का0 मिथलेश कुमारी, म0है0का0 मन्जू अग्रवाल व काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।