
एटा।पुष्पा देवी महिला महाविद्यालय एटा में यश योग सेवा समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें यश योग महिला प्रभारी आशु वार्ष्णेय ,आर्य समाज प्रमुख एटा दिनेश बंधु, मानव उत्थान सेवा समिति महिला प्रभारी शशि जोहरी ,योग शिक्षिका बृजबाला वार्ष्णेय उपस्थित रही । कॉलेज की बच्चियों को आत्मनिर्भर स्वाबलंबी निडर आत्मरक्षा हेतु योग प्राणायाम बताए गए तथा बुद्धि ज्ञान क्षमता बढ़ाने हेतु भ्रमरी प्राणायाम प्रमुखता से कराया। योग शिविर में महाविद्यालय के मैनेजर संजय यादव ,प्रधानाचार्य डॉक्टर रिचा यादव ,डॉक्टर अनुपम यादव उप प्रधानाचार्य सपना तोमर ,सीमा ,दीक्षा ,मंदाकिनी ,सुनंदा शर्मा ,गीता सिंह, रंजीत सिंह इत्यादि विद्यालय के समस्त जन उपस्थित रहे। अंत में शशि जौहरी मानव उत्थान सेवा समिति की महिला प्रभारी ने शिविर का समापन कराया ।