
पौध रोपण कर लिया जल संरक्षण का संकल्प – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर गांव तोछीगढ़ में मां कटैलिया मंदिर पर परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा पौध रोपण किया गया और जल संरक्षण का संकल्प लिया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि यह दिवस पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 26 नवंबर 1992 से हुई। इस मौके पर बाबा रघुनंदन भारती, बनवारी सिंह, सुभाष पाठक, बच्चू सिंह, जगदीश ठकुरेला, देवेंद्र सिंह, भगवान शर्मा आदि थे।