*प्रभारी मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण*
एटा।जिले के *प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग* ने आज जिला अस्पताल स्थित वेंटिलेटर कक्ष का निरीक्षण किया।कोरोना के मद्देनजर सूबे के हर जिले मे इन वेंटीलेटरों बैड की स्थापना की गई है।
एटा जिले मे भी जिला अस्पताल मे 4 वेंटिलेटर बेड स्थापित हैं जिनका आज प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने निरिक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे प्रभारी मंत्री
*मंत्री अतुल गर्ग* ने *मीडिया से वार्ता* करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने इसका विशेष ध्यान रखा है कि प्रदेश मे कोई भी व्यक्ति जो कोरोना से पीड़ित है इलाज के अभाव मे उसकी मृत्यु न हो।इसके लिए पूरे प्रदेश मे सारी व्यवस्थाए की गई हैं।देश मे सबसे कम मृत्यु दर हमारे प्रदेश मे है।प्रदेश मे करीब 3500 मरीज एक्टिव हैं जबकि प्रदेश मे एक लाख से ज्यादा वेंटिलेटर बेड तैयार हैं।ये एडवांस तैयारी इसलिये कर रखी है कि
आपत्तिकाल मे काम आ सके।पूरे प्रदेश मे हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम हमेशा तैयार है
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन वीरेंद्र लोधी विधायक सुशील व अन्य भाजपा के लोग मौजूद थे