आगरा व मथुरा से मिलेगी 500 एमटी डीएपी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

आगरा व मथुरा से मिलेगी 500 एमटी डीएपी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनपद के किसानों के लिए अच्छी खबर है। जनपद को आरसीएफ डीएपी 500 एमटी की रैक मिलने जा रही है। इसके बाद बुधवार को आईपीएल डीएपी 1200 एमटी व 21 नवंबर को 1500 एमटी की रैक मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि जनपद में डीएपी की कमी नहीं है। किसान अपनी वर्तमान आवश्यकता के अनुसार ही यूरिया उर्वरक का क्रय करें, अनावश्यक भण्डारण न करें। समस्त उर्वरक विक्रेता सभी प्रकार के उर्वरकों की बिक्री किसान की खतौनी और आधार कार्ड देख कर अपने बिक्री रजिस्टर में किसान का नाम, ग्राम, मोबाइल नंबर, भूमि का क्षेत्रफल, क्रय किए गए उर्वरक की मात्रा आदि की सूचना अनिवार्य रूप से दर्ज करेगें और अधिकारियों/कर्मचारियों के निरीक्षण के दौरान दिखाएंगे, ऐसा न करने पर संबन्धित उर्वरक विक्रेता के विरूद्व उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी। जनपद में यूरिया/डीएपी एवं एनपीके उर्वरक लगातार आता रहेगा। यदि कोई भी उर्वरक विक्रेता अकिंत मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक का विक्रय करता है या अन्य कम प्रचलित उर्वरक या अन्य उत्पाद जबदस्ती टैग करता है तो उसकी शिकायत कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-0571-2742581 पर करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks