पंजाब के अमृतसर में मिले लापता व्यापारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

पंजाब के अमृतसर में मिले लापता व्यापारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सिविल लाइंस क्षेत्र के हरिओम नगर से लापता चावल व्यापारी पंजाब के अमृतसर में मिल गए हैं। पुलिस ने यहां से अमृतसर पहुंचकर उन्हें बरामद कर लिया है। हरिओम नगर लेखराज नगर के चावल व्यापारी यतेंद्र अग्रवाल उर्फ पिंटू 21अक्तूबर को घर से अचानाक लापता हुए थे। जांच में सामने आया था कि मानसिक तनाव के चलते वह खुद ही घर से निकले और फिर नहीं लौटे। इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद परिवार अपने स्तर से उन्हें खोज रहा था,जबकि पुलिस भी लगातार उनकी खोज में जुटी थी। एसएसपी ने ऑपरेशन खुशी के तहत पिंटू की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को लगाया। इसी बीच खबर मिली कि पिंटू अमृतसर में है। इस पर पुलिस उसे वहां पहुंचकर बरामद कर लिया। साथ में परिवार भी है। टीम व परिवार उसे साथ लेकर आ रहे हैं ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks