अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग हुई तेज, आजादी को लेकर दिया था विवादित बयान –

लखनऊ ,अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग हुई तेज, आजादी को लेकर दिया था विवादित बयान –

लखनऊ ,अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चा में हैं अभिनेत्री के देश की आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद वो हर किसी के निशाने पर हैं कंगना ने कहा था कि देश 1947 में नहीं बल्कि 2014 में आजाद हुआ है उन्होंने कहा था कि 1947 में भीख मिली थी इस विवादित बयान के बाद कंगना के विरोध में जगह-जगह पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग जोरो से उठ रही है

निजी कार्यक्रम में दिया था बयान

बीते दिनों कंगना रनौत ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान देश की आज़ादी को लेकर विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 1947 में मिली आज़ादी भीख थी देश को असली आज़ादी तो साल 2014 में मिली है इस बयान के बाद से कंगना का जगह-जगह विरोध हो रहा है इसी सिलसिले में शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पदाधिकारियों ने कंगना का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया है बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत को राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़ा गया था

कांग्रेस ने की देशद्रोह का मुकदमा लिखने की मांग

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे ने कहा कि जिस प्रकार से एक टेलीविजन शो पर कंगना रनौत ने कहां 1947 में आजादी भीख में मिली हमें असल आजादी 2014 में मिली लानत है ऐसी सोच पर निंदा करता हूँ ऐसी सोच पर उन्होंने उस पल का अपमान किया है जब भारत की आजादी 1947 में मध्य रात्रि में पंडित नेहरू के हाथों से लाल किले की प्राचीर से यूनियन जैक उतर रहा था, और भारत का झंडा चढ़ रहा था कंगना ने उस पल का अपमान किया है उन्होंने 1857 की क्रांति में शहीद हुए जवानों का अपमान किया है जिन्होंने देश के लिए अपनी शहादत दे दी इसलिए कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि उनको दिया गया पद्मश्री अवार्ड वापस लिया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा लिखा जाए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks