अतिक्रमण का शिकार रेलवे रोड एटा

अतिक्रमण का शिकार रेलवे रोड एटा

जिम्मेदारों की अनदेखी से हो सकता है कोई बड़ा हादसा

एटा :- वैसे तो वर्तमान सरकार के संरक्षण में एटा में भी विकास की गंगा बह रही है। इसी विकास की गंगा में रेलवे रोड का भी उद्धार हो गया। जो सड़क कभी ऊबड़ खाबड़ रहा करती थी, आज वह शानदार हो चुकी है। यही नहीं सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग करके चाक चौबंद किया जा चुका है।
किन्तु, यह विकास व्यर्थ ही जा रहा है। क्योंकि इस पूरी सड़क को जी0टी0 रोड से लेकर मालगोदाम चौराहे तक अतिक्रमण से अव्यवस्थित कर दिया गया है। कहीं गाड़ी वालों का अतिक्रमण, कही सब्जी-फल वालों का अतिक्रमण, कहीं वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण स्त्री, बुजुर्ग, बच्चों का इस सड़क पर चलना दुष्वार हो गया है।
इस सड़क के जाम के कारण कोई भी अपराधी बहुत आसानी से अपराध को अंजाम दे सकता है। और फिर बाद में जांच-पड़ताल की औपचारिकता पूरी करते हुए सांप निकल जाने के बाद लकीर पीटना।
जिम्मेदारों की अनदेखी किसी बड़ी अनहोनी का कारण होगी। अब चाहें वो जिम्मेदार नगर पालिका हो या पुलिस प्रशासन।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks