आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित मेट्रो हाॅस्पिटल व मैटरनिटी सेंटर का हुआ शुभारम्भ

मीरानपुर कटरा में एनएच 24 पर अत्याधुनिक व आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित मेट्रो हाॅस्पिटल व मैटरनिटी सेंटर का हुआ शुभारम्भ*


चेयरमैनपति समीउश्शान खां व भाजपा नेता गौरव सागर ने फीता काटकर किया उद्घाटन*
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी उपलब्ध, गुरूवार को होगी निःशुल्क सेवा-डा0 के0 सिद्दीकी*
शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला बंगशान में नेशनल हाइवे 24 पर आज अत्याधुनिक व आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित मेट्रो हाॅस्पिटल व मैटरनिटी सेंटर का शुभारम्भ किया गया। हाॅस्पिटल का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे चेयरमैनपति समीउश्शान खां व भाजपा नेता गौरव सागर ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद डा0 के0 सिद्दीकी व पत्रकार इमरान सागर ने चेयरमैन पति समीउश्शान खां सहित नगर के तमाम पत्रकारों को पुडिंग सेट व मिठाई वितरित की।
मैनेजिंग डायरेक्टर डा0 के0 सिद्दीकी ने बताया कि हाॅस्पिटल में एमडी डा0 रेहान खान, डा0 विनोद भारद्वाज, डा0 एमपी अख्तर, डा0 तबस्सुम, डा0 अंजुम निशा, डा0 समीर खान आदि स्टाफ मौजूद रहेगा।
डा0. सिद्दीकी ने बताया कि हाॅस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूती, जनरल एवं लेप्रास्कोपिक सर्जरी, हृदय एवं सांस रोग, दन्त रोग, नाक-कान एवं गला रोग, एक्सीडेंट, हैड सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग आदि के इलाज सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। वहीं प्रत्येक गुरूवार को निःशुल्क सेवा दी जायेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान चेयरमैनपति समीउश्शान खां, भाजपा नेता गौरव सागर, पत्रकार सईद उस्मानी, इमरान सागर, दानिश कुर्रैशी, अनुराग अग्रवाल, राजीव यादव, इमरान खान, शरीफ अहमद सहित हाॅस्पिटल का स्टाफ, डाॅक्टर आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks