कृषि भूमि को आबादी घोषित करने पर लगी रोक हटी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कृषि भूमि को आबादी घोषित करने पर लगी रोक हटी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कृषि भूमि को आबादी घोषित कराने का इंतजार कर लोगों के लिए अच्छी खबर है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने एनओसी जारी करने पर लगी रोक हटा दी है। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी की ओर से इसके लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे को एक पत्र भी लिखा गया है। इसमें सभी एसडीएम को इस आदेश का अनुपालन कराने का आग्रह किया है।प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित विकास की जिम्मेदारी एडीए की है। इसी के हिसाब से महायोजना बनती है। अभी महायोजना 2021 चल रही है। इसमें प्राधिकरण क्षेत्र की जमीन के भू उपयोग को आवासीय, व्यवसायिक, पार्क समेत अन्य वर्गों के लिए निर्धारित किया गया है। भवन स्वामी भू उपयोग के हिसाब से ही निर्माण करा सकता है। प्राधिकरण भी इसी को आधार मानकर नक्शा पास करता है। वहीं, तहसीलों से भी कृषि भूमि को आबादी घोषित करने से पहले एडीए से भी एनओसी लेना अनिवार्य होता है। प्राधिकरण महायोजना में प्रस्तावित भू उपयेाग को देखकर एनओसी जारी करता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks