
नौंवी की प्रवेश परीक्षा में 9160, छठीं में 7386 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नौवीं व छठी की प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ सहित देश के कई शहरों में दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नौवीं में 9160 व छठी में 7386 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। नौवीं की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे के बीच आयोजित हुई। संख्या के हिसाब से इस सत्र में यह एएमयू की सबसे बड़ी परीक्षा थी। अलीगढ़ में 36 परीक्षा केंद्रों के अतिरिक्त लखनऊ, पटना, श्रीनगर, मेरठ, कोलकाता, बरेली एवं भोपाल में बने केंद्रों पर पर परीक्षा का आयोजन किया गया। एएमयू वीमेंस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सर्वाधिक सर्वाधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरे चरण में शाम तीन से पांच बजे के बीच छठी की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 9160 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अलीगढ़ के अतिरिक्त लखनऊ, पटना, श्रीनगर, मेरठ, कोलकाता, बरेली एवं भोपाल में केंद्र बनाए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किये गये थे। परीक्षा कंट्रोलर मुजीबउल्लाह जुबैरी, प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली, डिप्टी प्रॉक्टर सैयद नवाज अली जैदी ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोलर मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।