दीपावली 2021: इन चार ग्रहों की दुर्लभ युति में मनाई जाएगी दीपावली, जानें, धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

दीपावली 2021: दिवाली का पर्व 4 नवंबर 2021 को मनाया जायेगा। इस बार दिवाली पर 4 ग्रहों की दुर्लभ युति बन रही है। ऐसे में आइए जानें, धनतेरस से भाईदूज तक के त्योहारों की सही तारीख ।
दीपावली 2021: दीपों का त्योहार दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल यह दिवाली 4 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार दिवाली के दिन 4 बड़े ग्रह एक साथ एक ही राशि तुला में विराजमान रहेंगे। इससे एक दुर्लभ युति का निर्माण होगा. जिसके फलस्वरूप यह दिवाली अति विशिष्ट प्रकार की होगी । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपावली के दिन तुला राशि में 4 बड़े ग्रह सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा विराजमान होंगे. तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं।
4 बड़े ग्रहों की युति
ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना गया है, तो वहीं चंद्रमा मन के कारक ग्रह कहलाते हैं। सूर्य को ग्रहों का राजा कहते हैं, तो बुध को ग्रहों का राजकुमार और मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।
दिवाली 2021 शुभ मुहूर्त
कार्तिक अमावस्या तिथि का प्रारंभ 04 नवंबर को सुबह 06 बजकर 3 मिनट से है और इसका समापन अगले दिन 05 नवंबर 2021 की सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर होगा । ऐसे में दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ समय शाम को 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक है । इस प्रकार देखें तो इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 1 घंटे 55 मिनट की है ।
धनतेरस 2021 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है । जो कि 2 नवंबर 2021 को है । इसे धन त्रयोदशी या धनवंतरी जयंती भी कहते हैं ।
छोटी दिवाली 2021 कब है?
छोटी दिवाली 3 नवंबर 2021 को है । इस दिन को रूपचौदस भी कहा जाता है ।
गोवर्धन पूजा 2021 कब है?
गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को है ।
भाई दूज 2021 कब है?
भाई-बहन को समर्पित भाई-दूज त्योहार 6 नवंबर 2021 दिन शनिवार को है।। इति।।