परमार्थ में सर्वस्व त्यागने वाले साधुओं की हत्याएं बड़े विनाश की ओर इशारा!!- राजू आर्य
●देश में बढ़ रहे हिंदू साधुओं पर हमले हिन्दुत्व के खिलाफ साजिश!
●सरकार जल्द उठाये हिन्दू समाज की सुरक्षा हेतु ठोस कदम।
भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं विहिप नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने गत दो माह से साधुओं पर निरंतर हो रहे हमलों पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पालघर में साधुओं पर हमला हिन्दुत्व के खिलाफ साजिश है जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है। साधु संत हिंदुस्तान की सांस्कृतिक धरोहर हैं, देश में जब तक साधु संत रहेंगे ईश्वर और प्रकृति दोनों ही सुरक्षित रहेंगे।परमार्थ में सर्वस्व त्याग कर, संताप सहते हुए अपना जीवन अर्पण करने वाले साधु संत जब सुरक्षित नही हैं तो कैसे मान लिया जाए कि आज देश में हिन्दू की जान को कोई खतरा नही है। युग-युगांतर से साधु-संतों ने हमारा मार्गदर्शन किया है, जिसकी वजहों से आज का हिन्दू समाज जीवन की गहराइयों को समझने में सक्षम हो पाया है। आर्य ने कहा कि पालघर में दोबारा हुए साधुओं पर हमला देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार के लिए भी। साधुओं पर हो रहे ये हमले सरकार लगने वाला एक विचारणीय प्रश्नचिन्ह है जिस पर प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार वास्तव में दोनों सरकार को मिलकर देश में हो रहे हिंदुओं की हत्याओं और साधुओं पर हमले के दोषियों को मृत्युदंड की सजा दी जानी चाहिए।
आर्य ने कहा के देश की संस्कृति के खिलाफ जो भी षड्यंत्र करेगा साधु संतों पर हमले करेगा ऐसे अराजक तत्वों का सर्वनाश होना अति आवश्यक है। दूसरी ओर देखा जाए तो साधु संतों पर हमला कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है। देश की सुरक्षा एजेंसियों को भी ऐसे हमलों को होने से रोकने के लिए पहले से ही इंटेलिजेंस के माध्यम से अलर्ट रहना होगा। देश के अंदर पालघर जैसी कोई भी घटना दोबारा घटती है यह देश का दुर्भाग्य ही है जिसके कारण हिन्दू समाज में उनकी सुरक्षा के प्रति नकारात्मकता व्याप्त होती जा रही है। हिंदुस्तान में भाजपा सरकार के होते हुए भी साधुओं पर हमले जैसा जघन्य अपराध भी घटना का घटित होने ही शर्मनाक है इससे सरकार द्वारा स्थापित कानून व्यवस्था पर भी एक तमाचे की तरह है। हिंदुत्व की रक्षा एवं सुरक्षा का दायित्व सरकार का भी है सरकार को भी ऐसे षड्यंत्र कार्यों को, जो हिंदुत्व मिटाने की साजिश रच रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
आर्य के इस संबोधन के दौरान विहिप के शांति नगर स्तिथ जिला कार्यालय में प्रान्त सह-समरसता प्रमुख पं. रामऔतार मिश्र, विभाग अध्यक्ष अरविंद चौहान और बजरंग दल के जिला-संयोजक देवेंद्र लोधी सहित कई पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।