छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के तहत आवेदन 25 अक्टूबर तक करें

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के तहत आवेदन 25 अक्टूबर तक करें

एटा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश वर्मा ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जनपद के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत समस्त वर्ग (सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति व अल्पसंख्यक वर्ग) के छात्र, छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की संशोधित समय सारिणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु 21 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 तिथि निर्धारित कर दी गयी है। योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश समय सारणी https://scholarship.up.gov.in वेबसाइट पर प्रदर्शित है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछडा वर्ग, समाज, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कार्यालय में सम्पर्क करें।

जनपद के सभी प्राधानाचार्य, प्राचार्य, शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा को डिजीटल सिग्नेचर से प्रमाणित करने की आवश्यक कार्यवाही अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बगैर प्रत्येक दशा में ससमय पूर्ण करा ली जाये। जिसकी एक-एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एटा को भेजना सुनिश्चित करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks