
एटा – खबर उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से है जहां चार हजार की आबादी वाले गांव मे तीन हजार लोगों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। गाँव गाँव गाँव घर घर डेंगू के मरीज बढ़ रहे है, ग्रामीणों की माने तो स्वास्थ्य विभाग से लेकर ग्राम प्रधान भी पूरी तरह बेपरवाह होते नजर आ रहे हैं, जिसके चलते विकास खण्ड शीतलपुर के गाँव बारथर में लगभग पाँच लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है। आपको बता दें विकास खण्ड शीतलपुर के एक गांव बारथर में 20 दिनों में ही डेंगू ने पूरी तरह से अपना कहर बरपा दिया है,जिससे लगभग 90 प्रतिशत लोग आज डेंगू बुखार की चपेट में आ चुके हैं, वहीँ लगभग 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जहां ग्रामीणों का कहना है 1 ग्राम प्रधान द्वारा छिड़काव फॉकिंग जैसी सुविधाओं पर अभी तक कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसके चलते लोग लगातार डेंगू से मरने के कगार पर आ चुके हैं और कई लोगों ने तो अपनी जान भी दे दी है,और लोग आपस में चंदा जोड़कर इलाज कराने को मजबूर हैं। वहीं अगर हम स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग भी अभी ऐसे गाँवों में डेंगू पर काबू पाने के लिए कोई सख्त कदम भी नहीं उठा रहा है जो आने वाले समय में यही हाल रहा तो मरने वालों के आंकड़े और बढ़ सकते हैं।