– सामाजिक सम्मेलन में बोले CM योगी-
पिछले साढ़े 4 वर्ष में आपने देखा होगा कि सत्ता की सरपरस्ती लेकर जो माफिया अपराधी तांडव करते थे,आज जब कार्रवाई हो रही है तो वही सरपरस्तों को परेशानी हो रही है-

उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए नीति किसी छिपी नही हुई है,कोई दंगा नही हुआ,नही तो कोसीकलां से दूसरे कोने तक दंगे होते थे-
व्यापारियों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करके दस लाख की बीमा दे रहे हैं-
महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है, यूपी का माहौल पहले से बेहतर किया गया,प्रदेश की पहचान अलग बनाई,जो पिछली सरकारों में मृतप्राय हो चुकी थी,उन पहचानो को एक डिस्ट्रिक्ट एक उत्पाद कार्यक्रम चल रहा है-
वोकल फ़ॉर लोकल के लिए आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किये जा रहे हैं,इन सभी कामो से आप सबकी खुशहाली के रास्ते तय हो रहे हैं-
हम लोगो से बड़ी लड़ाई व्यापारी हितों के लिए किसी ने नही लड़ी है,मैंने स्वयं आंदोलन और गिरफ्तारी दी थी,पिछली सरकारों में गुंडे माफियाओं के राज था,व्यापारियों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाते थे,
अब तो ऐसा नही है-
हम सबकी ताकत एकता में है,एकजुट होकर जब ताकत बनेंगे तो भारत मजबूत होगा,अगर जाति के नाम पर विभाजित होंगे तो दंगाई मजबूत होंगे, हमको विपक्ष की इस मंसूबे को सफल नही होने देना है,यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है-
आज सौ करोड़ को मुफ्त वैक्सीन देने वाला दुनिया का एकमात्र देश भारत बना है,इसे मोदी वैक्सीन, बीजेपी वैक्सीन बताने वाले क्या माफी मांगेंगे?? ये चाहते थे लोग मरें, धनजन की हानि हो,अराजकता फैले,लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ऐसा नही हो पाया-
आज शारदीय नवरात्र, रामलीला का मंचन सफलतापूर्वक हो रहे हैं,ऐसा तब हो रहा है जब भाजपा की सरकार है,नही तो राम मंदिर के लिए आंदोलन करना पड़ता था…आज वो सपना भी साकार हो रहा है,
क्या ये मंदिर निर्माण,कांग्रेस,सपा,बहन जी करतीं???
इसलिए इनसे सावधान रहना होगा, अभी आपने देखा होगा एक देशद्रोही एक पार्टी के नेता से मिले थे,भारत के टुकड़े करने वाले से पार्टी के नेता मिले, आपने देखा होगा,की उमर खालिद का परिवार यहां किस पार्टी के मंच पर आया था,किनके साथ बैठा था-
हमे इन्ही सब चीजों से सतर्क रहना होगा,व्यापारी कल्याण बोर्ड के साथ आगामी दीपावली में वोकल फ़ॉर लोकल को सार्थक करना होगा-