अलीगढ़ खैर क्षेत्र में घर के पास नाले में मिला दो साल की बच्ची का शव,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ खैर क्षेत्र में घर के पास नाले में मिला दो साल की बच्ची का शव
अलीगढ़ खैर कस्बे के मोहल्ला मुसलमानान से दो दिन से गायब दो साल की मासूम बच्ची का शव मंगलवार सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर नाले में पड़ा मिला। इसे लेकर मोहल्ले में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। तनाव के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि तीन दिन की जांच में काफी कुछ बातें सामने आई हैं। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।खैर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुसलमानान निवासी सत्यदेव शनिवार रात कस्बे में चल रही रामलीला को देखने पत्नी व पूरे परिवार के साथ गए थे। रात करीब 12 बजे आने के बाद वे सो गए। सत्यदेव की पत्नी आरती ने दो साल की बेटी सृष्टि काे दूध पिलाकर अपने पास सुला लिया। तड़के करीब चार बजे आरती देवी की आंख खुली तो बेटी को चारपाई से गायब पाया। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। काफी तलाशने के बाद भी बच्ची का काेई पता न चल सका। इसके बाद स्वजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गायब बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पिता सत्यदेव व मां आरती देवी ने बच्ची की हत्या की आशंका जताई थी। एसएसपी ने एएसपी खैर मनीष शांडिल्‍य के नेतृत्व में एसओजी व थाने की दो टीमें गठित की हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks