अलीगढ़ में हीरा नगर से हड्डी गोदाम चौराहे तक हटाया गया अतिक्रमण

अलीगढ़ में हीरा नगर से हड्डी गोदाम चौराहे तक हटाया गया अतिक्रमण
अलीगढ शहर की यातायात, जल निकासी और पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करने के उदेश्य से सड़क नाले-नालियों से हटाये जा रहें अतिक्रमण अभियान के तहत सोमवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल ने हीरा नगर चौराहे से हड्डी गोदाम चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया।फुटपाथ और नाले के ऊपर से अवैध स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया और अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी।सहायक नगर आयुक्त ने बताया महानगर में यातायात व नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। 7 व 8 अक्टूबर को अभियान खैर रोड से देहलीगेट चौराहे तक, 11 अक्टूबर को सासनीगेट चौराहे से बिहारी लाल इंटर कालेज से भुजपुरा चौराहे तक चलाया जायेगा और नगर निगम स्तर से लगातार अतिक्रमण हटाने की मुनादी की जा रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks