एटा में एक और मिला कोरोना संक्रमित

एटा में एक और मिला कोरोना संक्रमित
यदि नियमानुसार हाॅटस्पाट घोषित किया तो बंद हो जाएंगे अनेक कार्यालय व न्यायालय

एटा, 29 मई (हि.स.)। अलीगढ़ से आई एक 48 वर्षीय व्यक्ति की कोरोनावायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट ने जिला प्रशासन की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इन धड़कनों के बढ़ने का कारण इस व्यक्ति का संक्रमित होना नहीं, बल्कि उस क्षेत्र का निवासी होना है जहां जिलाधिकारी, एसएसपी आदि के आवास व कार्यालय तथा जनपद न्यायालय है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय अग्रवाल के यहां से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार एटा नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के रहने वाले 48 वर्षीय (पदम सिंह) गुरुवार को आंख में चोट लगने के कारण उपचार के लिए अलीगढ़ गए थे। वहां हुए कोविड-19 टैस्ट में इन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया है ।सीएमओ के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके परिवार को क्वॉरेंटाइन कराते हुए संक्रमित को कोविड-19 इकाई पर संदर्भित करने जा रही है।

किंतु जिला प्रशासन की धड़कन बढ़ने का कारण इस व्यक्ति का संक्रमित होना नहीं, इसका जिला अधिकारी आवास के पीछे के क्षेत्र का निवासी होना है। ऐसे में प्रशासन यदि नियमानुसार इस क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करता है तो इसकी चपेट में जिलाधकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों के आवास जिलाधिकारी व एसएसपी के कार्यालय कलेक्ट्रेट जजी स्टेट बैंक केनरा बैंक आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखाएं सहित अनेक महत्वपूर्ण केंद्रों के आने की संभावना है।

ऐसे में समाचार लिखे जाने तक क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार ने पुलिस लाइन चौकी प्रभारी अशोक कुमार के साथ पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति की गली को तो सील करा दिया है किंतु पूरे क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाने में अधिकारियों के समक्ष अभी असमंजस की स्थिति है।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks