27 को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने के लिए कल से ब्यापारियों से बात करेंगे किसान नेता

27 को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने के लिए कल से ब्यापारियों से बात करेंगे किसान नेता

एटा।आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 17.09.2021 को आठवें दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल से संगठन के पदाधिकारियों का एक जत्था ने चमकरी, न0 जसराम, कासिमपुर, विजोरी, बाबसा, न0 सेवा, न0 खिल्ली, न0 बंदी, न0 गिरंद, किशनपुर सहित आदि गांव के किसानों से संपर्क कर आंदोलन में सहयोग करने की अपील की जिस पर उपस्थित किसानों ने गर्मजोशी से सहयोग करने का आस्वासन दिया।

धरना स्थल पर उपस्थित किसानों ने रणनीति तैयार करते हुए तय किया कि 27 को भारत बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से कल से ब्यापारियों के संगठनों एवं आम ब्यापारियों से बात मुलाकात कर बंद को सफल बनाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, बबलेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, नवनीत सिंह युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आंशू भाई युवा प्रदेश संगठन मंत्री, कामरेड राजाराम यादव किसान सभा, राजवीर सिंह हलवाई, ज्ञान सिंह बघेल, कुल्दीप कुमार, बबलू नागर जिलाध्यक्ष, दिनेशपाल सिंह, रवी चौधरी, बाबूराम बर्मा, शिवदयाल फौजी, राजू भाई, नरेश वर्मा, रामौतार, दुर्गेश, कश्मीर प्रधान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks