आठ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल

*एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, गॉव नगला विके में खेत के पानी के निकास को लेकर हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, आठ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत *मुअसं- 68/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 34, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम* की घटना में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना :-* दिनांक 17.05.2020 को वादी श्री सुखवीर सिंह पुत्र सामंत सिंह निवासी ग्राम नगला विके थाना रिजोर, एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 17.05.2020 को ही उसके चचेरे भाई अतिराज सिंह तथा विक्रम सिंह प्रात: करीब 07.00 बजे खेत पर खाद डालने ट्रेक्टर से जा रहे थे, रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही राजकुमार, मनोज, रघुनाथ, रामनाथ, पप्पू, वीरपाल, सुनहरी लाल, बनियां, राजकुमार, रामादेवी, विनोद तथा अर्चना ने उन्हें घेरकर तमंचों से फायरिंग कर दी, पीछे से आ रहे धनवीर और सोपाली ने जब बचाने का प्रयास किया तो उनके ऊपर भी कुल्हाड़ी, लाठी डंडों से हमला कर दिया, राजकुमार उर्फ छोटेलाल ने अतिराज के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा विक्रम, धनवीर और सोपाली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 68/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 34, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम* बनाम राजकुमार उर्फ छोटेलाल आदि 12 नफर के पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया। थाना रिजोर पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे आठ अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज दिनांक 27.05.2020 को उक्त घटना में वांछित चल रहे दो अन्य आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर चपरई मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्व थाना रिजोर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- मनोज पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम नगला विके थाना रिजोर एटा
2- सुनहरी लाल पुत्र बूटेंसिंह निवासी ग्राम नगला विके थाना रिजोर एटा

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks