जिला परिषद स्थित क्वारंटाइन सेंटर का भ्रमण

जनपद एटा

*कोविड-19 के चलते अपर पुलिस अधीक्षक एटा ने एडीएम प्रशासन के साथ मिलकर किया जिला परिषद स्थित क्वारंटाइन सेंटर का भ्रमण, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

आज बुधवार दिनांक 27.05.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री संजय कुमार द्वारा एडीएम प्रशासन श्री विवेक कुमार मिश्रा के साथ मिलकर कोविड-19 के चलते जिला परिषद स्थित क्वारंटाइन सेंटर का भ्रमण किया गया। साथ ही सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर खाने-पीने एवं वितरण हेतु लाए गए अनाज की जानकारी की गई। परिसर में साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। इसके अतिरिक्त जेएलएन डिग्री कालेज के पास में ही स्थित ग्राहक सुविधा केंद्र का निरीक्षण भी किया गया तथा वहाँ उपस्थित सभी को इस महामारी के दौरान साफ सफाई और सतर्कता बरतने हेतु व मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा मार्केट में भ्रमण कर लॉकडाउन की व्यवस्थाओं को चेक गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks