गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार

*एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर थाना क्षेत्र में हुयी गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 189/2020 धारा 304 भादवि* की घटना में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना:-* दिनांक 15.05.2020 को वादी सद्दाम पुत्र मुख्तार हुसैन निवासी इस्लाम नगर थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 30.04.2020 को मेरे मौहल्ले के ही मकसद, अफसर, इमरान औऱ जमाल मौहल्ले में रास्ते मे कांटे लगाकर ताश खेल रहे थे मैंने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हए मेरे और मेरे पिताजी के साथ मारपीट जिसमें मेरे पिताजी को गम्भीर चोटें आईं और उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं- 189/2020 धारा 304 भादंवि* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 27.05.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों को आगरा चौराहे के पास से समय करीब 4.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-*
1- अफसर पुत्र अब्दुल खालिद निवासी इस्लामनगर थाना जलेसर एटा।
2- इमरान पुत्र सलीम निवासी उपरोक्त।
3- जमाल पुत्र इमामुद्दीन निवासी उपरोक्त।

*गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल :-*
1- उपनिरीक्षक चंद्रशेखर आजाद
2- उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह
3- आरक्षी नवीन कुमार
4- आरक्षी हितेश कुमार
5- आरक्षी चालक सतपाल सिंह

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks