रियाज कॉलोनी की 46 वर्षीय महिला की मेडिकल में कोरोना से मौत

*अलीगढ़ क्वार्सी क्षेत्र की रियाज कॉलोनी की 46 वर्षीय महिला की मेडिकल में कोरोना से मौत,

आज शाम पार्क व्यू-2 व लोटस अपार्टमेंट और गूलर रोड से एक एक कोरोना संक्रमित मिले,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 129,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 15*
अलीगढ़ मेडिकल प्रशासन ने बताया कि क्वार्सी क्षेत्र की रियॉज कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय महिला को 21 मई को जेएन मेडिकल के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया था। तब से स्थिति गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार की शाम को महिला ने दम तोड़ दिया।आज शाम को पार्क व्यू-2 के रहने वाले 42 वर्षीय बिजली के सामान के कारोबारी व समद रोड के पास लोटस अपार्टमेंट में रहने वाले 42 वर्षीय रेलवे में कार्यरत ऑफिसर वही देहली गेट के गूलर रोड के 60 वर्षीय तार कारोबारी की तबियत खराब हुई तो उसके परिजन दिल्ली लेकर गये जहाँ पर सोमवार को कोरोना की रिपोर्ट पोजेटिव आयी है।तीनो में 2 का दिल्ली में और एक का आगरा में इलाज चल रहा है।तीनो में से रेलवे ऑफिसर मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाला नही है इसलिये उसकी कोरोना पोजेटिव की गिनती अलीगढ़ में नही होगी।वही गूलर रोड के कारोबारी के बड़े बेटे और उसकी पत्नी सहित 2 बच्चे बुखार में है जहाँ से स्वास्थ्य विभाग ने नमूने उनके व पूरे परिवार के लिए है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 129 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 15 हो गयी है।जनपद में कुल 54 एक्टिव केस हो गए हैं और 60 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर दोनों अपार्टमेंट और गूलर रोड पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।अलीगढ़ प्रशासन ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि लॉक डाउन का पालन करें,सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks