
डाक विभाग में राखी के वॉटरप्रूफ लिफाफे के निर्माण खटाई में: पॉलिथीन ने रोकी स्पेशल लिफाफो की राह
!!.मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के निदेशक एस. शिवराम बोले टेंडर किए गए जारी गवर्नमेंट कांटेक्टरो चल रही बात.!!
भोपाल l इस वर्ष रक्षाबंधन पर डाक विभाग को देश दुनिया में राखी पहुंचाने के लिए वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराने में पसीना आ रहा है, स्पेशल लिफाफे की योजना खटाई में दिख रही है l राखी के लिफाफा की राहें पॉलिथीन ने रोक दी है l विभाग ने शर्त रख दी है कि बिना पॉलिथीन का लिफाफा चाहिए l इसके लिए कोई पेंडल लिफाफे बनाकर देने को आगे नहीं आ रहा है l डाक विभाग इसके लिए टेंडर भी जारी कर चुका है l लेकिन बनाकर देने के लिए कोई ठेकेदार तैयार नहीं हो रहा है l रक्षाबंधन 22 अगस्त को है और अब तक लिफाफो की व्यवस्था नहीं हो पा रही है l इस बार केंद्र सरकार ने पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगा दी है l मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के निदेशक एस. शिवराम ने बताया कि कुछ टेंडरों से बात चल रही है l इस बार बिना पॉलिथीन के लिफाफे तैयार करने की शर्तें रखी गई है l