*एटा अलीगंज ~ अवैध शस्त्र बरामदगी के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत *थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस 315 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।*
*घटनाक्रमानुसार* दिनाँक 13.07.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा देख रेख शांति व्यवस्था रोक थाम जुर्म जरायम व चैकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सुचना पर अभियुक्त गोविंद को रोडवेज बस स्टैंड के सामने अलीगंज से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। *अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स- 235/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- गोविंद पुत्र नेत्रपाल थाना अलीगंज निवासी पड़ाव थाना अलीगंज एटा।
*बरामदगी*
1- 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा।
*गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाला पुलिस बल :-*
1. उपनिरीक्षक संजीव कुमार
2. मुख्य आरक्षी वसन्त सिंह
3. आरक्षी मनीष कुमार