
एटा। न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व एटा द्वारा पांच अभियुक्तों पर तीन यूपीगुण्डा एक्ट के अर्न्तगत जिला बदर की कार्यवाही की गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने थाना जसरथपुर के ग्राम देवतरिया निवासी बालकराम पुत्र देवी सिंह, थाना सकीट के ग्राम सरैया डेरा सदरपुर निवासी मुराद अली पुत्र आलम बंजारा, थाना कोतवाली देहात के ग्राम किशनपुर निवासी विक्रम पुत्र दुर्गादास, थाना अलीगंज के मोहल्ला टपकनटोला निवासी मुजीव पुत्र खां उर्फ फौजी एवं थाना निधौलीकलां क्षेत्र के मोहल्ला साडूपुरा निवासी मुकेश पुत्र नरायन सिंह के खिलाफ तीन यूपी गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी छः माह के लिए जिला बदर किया है।