संविधान को लेकर अभद्र टिप्पणी एवं वीडियो बनाने वाला फरार अभियुक्त चढ़ा एटा पुलिस के हत्थे

एटा ~ सोशल मीडिया पर भारतीय संविधान को लेकर अभद्र टिप्पणी एवं वीडियो बनाने वाला फरार अभियुक्त चढ़ा एटा पुलिस के हत्थे, संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल कृपया अवगत कराना है कि कल दिनांक 09.06.2021 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक पुस्तक जिस पर 'भारत का संविधान' लिखा हुआ है को जलाते हुए दिख रहा है उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति का नाम चंद्रशेखर पुत्र सरमन बाबू निवासी गांव मुबारकपुर सराय थाना सकीट जनपद एटा है, जोकि एक ट्रक चालक है। इस संबंध में थाना सकीट पर *मुअसं- 76/21, धारा 153A भादंवि, 2 राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971, 66C सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008* पंजीकृत किया गया। उक्त वीडियो में दिख रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु स्वाट टीम तथा थाना सकीट से टीम गठित की गई।

आज दिनांक 10.06.2021 को घटना से संबंधित अभियुक्त चंद्रशेखर को स्वाट टीम की मदद से थाना सकीट पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks