अपराधियों का आका भाजपा नेता गिरफ्तार ! पुलिस की 12 टीमें 2 दिन से कर रही थीं तलाश

यूपी (कानपूर) : अपराधियों का आका भाजपा नेता गिरफ्तार ! पुलिस की 12 टीमें 2 दिन से कर रही थीं तलाश

  • पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

ज़िले में पुलिस टीम पर हमला करने वाले भाजपा नेता नारायण भदौरिया को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वह एक आलीशान होटल में रुका हुआ था। गिरफ्तारी के बाद नारायण ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी है। नारायण के अलावा गोपाल शरण सिंह चौहान और राकी यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, भाजपा नेता नारायण की दो जून को बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसमें कई अपराधी भी आए थे। इसी दौरान नौबस्ता पुलिस ने बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर व हत्या के प्रयास में फरार मनोज सिंह को गिरफ्तारी के लिए छापा मारा था। तब नारायण और उसके समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगा दिया था।

भाजपा ने हिस्ट्रीशीटर को भगाने के आरोपी नेता नारायण भदौरिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने नारायण को दोषी पाया। इसके बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नारायण को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

शातिर भाजपा नेता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने एक गुर्गे को मोबाइल लेकर चित्रकूट की तरफ भेज दिया था। इसके चलते पुलिस की एक टीम चित्रकूट में भी दबिश दे रही थी, लेकिन पुलिस ने उसके परिजनों की कॉल डिटेल से नारायण के नए मोबाइल नंबर का पता चल गया। इसी आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दिल्ली के एक होटल से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ अफसरों से राय ली जा रही है। भाजपा नेता नारायण के पुलिस से मारपीट करके हिस्ट्रीशीटर को भगाने के मामले में पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी।

मालूम हो कि भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया शातिर अपराधी भी है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, आत्महत्या के लिए मजबूर करना और मारपीट, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। नारायण की दो दूध डेयरी है। वह जमीन का कारोबार भी करता है। इसके लिए उसने सत्ता के साथ ही काले कोट का भी सहारा लिया। शहर में विवादित जमीनें खरीदने और खाली कराने में पहले भी वह चर्चा में आ चुका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks