
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना*:- दिनाँक 13/10/2020 को प्रार्थी सत्यपाल सिंह पुत्र विश्वनाथ सिह थाना सौरिख ग्राम बहादुरपुर जिला कन्नौज द्वारा इस आशय की सूचना दी गयी कि प्रार्थी की पुत्री मीनू उम्र करीब 23 वर्ष को दहेज की अतिरिक्त मांग को पूरी न करने पर उसके ससुरालीजन द्वारा मीनू को आग लगाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर *मु0अ0स0 193/2020 धारा 498A/304B IPC व ¾ DP ACT* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी*:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जसरथपुर को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 04/06/2021 को उक्त घटना में वांछित चल रही अभियुक्ता लक्ष्मी पुत्री भवर पाल
निवासी बढापुर थाना जसरथपुर जनपद एटा को उसी के घर के पास ग्राम बढ़ापुर से समय करीब 06.55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता:-
- लक्ष्मी पुत्री भवर पाल निवासी ग्राम बढापुर थाना जसरथपुर जनपद एटा
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल:-
- उप निरीक्षक गेंदालाल
- का0 अनुज कुमार
- का0 सुगम कुमार
- म0का0 विपिन यादव
- म0का0 सोनिया दीक्षित