दुष्कर्म की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, दुष्कर्म की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह* के निर्देशन व *क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान* के नेतृत्व में *थाना कोतवाली मिरहची* एटा पुलिस द्वारा थाना कोतवाली मिरहची एटा पर *पंजीकृत मु0अ0सं0 116/21 धारा 376/328/506 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट* की घटना में वाँछित चल रहे *अभियुक्त नरेश पुत्र कल्लू सिंह निवासी नगला कंही थाना मिरहची जनपद एटा* को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक *2/06/2021* को वादी द्वारा *थाना कोतवाली मिरहची* पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि *दिनांक 2/06/2021 को वादी की पुत्री को अभियुक्त नरेश पुत्र कल्लू सिंह* ने नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर *थाना कोतवाली मिरहची पर मुअसं- 116/21 धारा 376/328/506 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा* द्वारा उक्त घटना मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिरहची* एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक *2/06/2021* को अभियोग उपरोक्त की घटना में वाँछित चल रहे *अभियुक्त नरेश* को मुखबिर की सूचना पर *सिरसा टीपू दुकान से* जिसे समय 19:45 बजे गिरफ्तार किया गया है। थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. नरेश पुत्र कल्लू सिंह निवासी नगला कन्ही थाना मिरहची जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम
1-S HO श्री सीताराम सरोज
2-का0 मोहित कुमार
3-का0 राहुल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks