श्रमिकों के लिए राहत पैकेज की मांग की

 

 

लॉकडाउन में काम धंधे से वंचित हुए श्रमिकों के लिए सरकार से विशेष राहत पैकेज देने की मांग महानगर के कारखानेदार एवं समाजवादी पार्टी के नेता हाजी तालिब अंसारी ने की है। इसे लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की त्रासदी के कारण समाज के बड़े तबके पर बुरा असर पड़ा है। मरीजों का इलाज सुनिश्चित कराने के लिए भी संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय करने की जरूरत बताई।

उधर : प्रवासी मजदूरों को दो महीने का राशन मिलेगा

प्रवासी मजदूरों को भूखा नहीं रहने दें। केंद्र सरकार के आदेश के बाद आनन फानन डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बना कर मजदूरों को चिन्हत करना शुरू कर दिया गया है। चौबीस मई तक यह काम पूरा करना होगा। इसके बाद अस्थाई कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जो मजदूर मुरादाबाद से बाहर काम करते थे और अब लॉक डाउन में वापस आ गए हैं इनमें तमाम ऐसे हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं।इन सभी को अनाज मिलेगा। सरकारी राशन की दुकानों से इनके लिए अस्थाई कार्ड बना कर दो महीने का अनाज मिलेगा। इसके लिए डीएसओ संजीव सिंह ने अपील की है कि जो भी मजदूर बाहर से आए हैं उनके पास कार्ड नहीं वह जल्द अपने बीडीओ से संपर्क कर नाम दें। इसी तरह बाहरी राज्यों और जनपदों के जो मजदूर मुरादाबाद में हैं उनको भी राशन दिया जाएगा। वह अगर ग्रामीण क्षेत्र में हैं तो बीडीओ के माध्यम से और नगर पंचायतों में तो ईओ के माध्यम से अपना नाम लिस्ट मे शामिल करवाएं। जिससे उनकी लिस्ट जल्द तैयार हो सके। डीएसओ ने बताया कि इस बार राशन दस फीसदी अतिरक्त उठान होगी।

 

 

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks