बाराबंकी में एक साथ आए कोरोना के 94 मामले, मचा हड़कंप

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में भी कोरोना का जबरदस्त कहर है. बुधवार को बाराबंकी में एक साथ 94 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना के अचानक इतने मामले आने से बाराबंकी के जिला अधिकारी समेत सीएमओ के हाथ-पांव फूल गए. बाराबंकी में कोरोना वायरस के इतने ज्यादा मामले एक साथ सामने आने से भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.

वहीं, उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 4 हजार 925 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 123 लोग दम तोड़ चुके हैं. इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा एक लाख 06 हजार 750 पार कर चुका है, जिनमें से 3 हजार 303 लोगों की मौत हो चुकी है.

उधर, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 49 लाख 29 हजार 450 से ज्यादा हो चुका है, जिनमें से 3 लाख 23 हजार 955 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके है

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks