मप्र में पकड़ा छत्तीसगढ़ से लाया 4 करोड़ का सोना

मप्र में पकड़ा छत्तीसगढ़ से लाया 4 करोड़ का सोना

दुर्ग से तस्करी कर सागर खपाने लाया जा रहा था 8 किलो सोना

डीआरआई की टीम ने कार की स्टेपनी से जब्त किया

सागर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से तस्करी कर कार से सागर खपाने लाया जा रहा 8 किलो सोना मंगलवार रात राजस्व खुफिया निदेशालय भोपाल (डीआरआई) की टीम ने एनएच-26 पर पकड़ा है। कार में स्टेपनी की जगह पर सोने काे छिपाकर रखा गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में 8 किलो सोना जिसकी कीमती करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है उसे जब्त किया है। वहीं कार में सवार चार युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में कार सवार सोने के संबंध में कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद डीआरआई की टीम सोना और युवकों को लेकर भोपाल रवाना हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks