सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में उपनिरीक्षक को गाली-गलौच करने वाला अभियुक्त बिलाल गिरफ्तार

बुुलन्दशहर-
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में उपनिरीक्षक को गाली-गलौच करने वाला अभियुक्त बिलाल गिरफ्तार।
सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो जिसमें एक बिलाल नाम का व्यक्ति थानाप्रभारी खानपुर के साथ बातचीत करते हुए उपनिरीक्षक को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर रहा था जिसके विरुद्ध दिनांक 19.05.2021 को थाना खानपुर पर मुअसं-208/21 धारा 504,506,507 भादवि पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त बिलाल की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभारी स्वाट टीम को निर्देशित किया गया था।
कल दिनांक 19.05.2021 को रात्रि में स्वाट टीम द्वारा अभियुक्त बिलाल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था तथा अभियुक्त बिलाल को बुलन्दशहर लाते समय थाना सिकन्द्राबाद बाॅर्डर क्रास करने पर रास्ते में एक ट्रक अचानक गाडी के सामने आकर रुक गया और गाड़ी को रोकना पड़ा। अचानक वाहन आने का लाभ लेकर अभियुक्त बिलाल काजी सामने पीछे की सीट पर बैठे मुख्य आरक्षी हरेंद्र सिंह को सीने पर मुक्का मारकर गाड़ी का दरवाजा खोलकर भागने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा कर करीब 100 मीटर दूरी से घेरकर महाराज रेस्टोरेंट के सामने से अभियुक्त बिलाल को पकड़ लिया। फिर भी अभियुक्त बिलाल पुलिस टीम के साथ अभद्रता, गाली-गलौच व हाथापाई करता रहा तथा अभियुक्त द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी। इस संबंध में प्रभारी स्वाट श्री अखिलेश कुमार गौड़ की तहरीर पर अभियुक्त बिलाल के विरूद्ध थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-477/21 धारा 332/353/504/224/511 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्त बिलाल काजी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मूलतः ग्राम मुदाफरा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ का निवासी है तथा दिल्ली में करीब 15-20 वर्षों से रह रहा है तथा दिल्ली में बिल्डर/ठेकेदारी का काम करता है एवं खानपुर क्षेत्र में उसकी रिश्तेदारी है। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त बिलाल काजी को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. बिलाल काजी पुत्र काजी अफजाल निवासी गली नं0-1 कबीरनगर थाना वेलकम शाहदरा नई दिल्ली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks